Google का नया Gemini 4 Argon इसी तरह के कामों के लिए चर्चा में है।
Google ने 13 अक्टूबर 2026 को Gemini 4 Argon को व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की घोषणा की, यह उसका नया AI मॉडल है जिसे खास तौर पर मुश्किल कामों coding रिसर्च और कई चरणों वाले कार्यों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।
लेकिन सवाल यह है कि Gemini 4 Argon में ऐसा क्या खास है क्या इससे website बनाई जा सकती है क्या यह blogging में मदद कर सकता है, और सबसे जरूरी बात आप इसे इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
Gemini 4 Argon क्या है?
Gemini 4 Argon, Google DeepMind का नया AI मॉडल है। इसे सामान्य सवालों के जवाब देने के साथ-साथ जटिल समस्याओं को समझने और लंबे कार्यों पर काम करने के लिए तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है, कि यह Coding , maths , science रिसर्च दस्तावेजों के विश्लेषण और AI Agent से जुड़े कामों में सहायता कर सकता है।
उदाहरण : अगर आप अपनी website में कोई नया फीचर जोड़ना चाहते हैं तो यह कोड लिखने और उसमें मौजूद गलतियों को पहचानने में मदद कर सकता है इसी तरह अगर आपके पास कई लंबे दस्तावेज हैं तो आप उनका विश्लेषण करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Gemini 4 Argon के 5 बड़े फीचर्स जो आपको जानने चाहिए?
1. AI से कोडिंग और Website बनाने में मदद लें
अगर आप बिना ज्यादा तकनीकी जानकारी के वेबसाइट बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो Gemini 4 Argon आपके काम आ सकता है, यह HTML, CSS और JavaScript जैसे प्रोग्रामिंग कार्यों में सहायता कर सकता है आप इससे वेबसाइट के डिजाइन का कोड लिखवा सकते हैं मौजूदा कोड में गलतियाँ ढूँढ सकते हैं और नए फीचर्स बनाने में मदद ले सकते हैं।
क्या आप भी AI की मदद से ऐसी प्रोफेशनल वेबसाइट बनाना चाहते हैं मैंने भी AI की मदद से एक वेबसाइट बनाई है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मेरी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं और इसका डिजाइन देख सकते हैं।
👉 मेरी वेबसाइट यहाँ देखें: [https://ai.studio/apps/6e3ac7c0-3729-4140-97c3-bcbf057cbe68]
2. एक साथ बड़ी मात्रा में जानकारी का विश्लेषण?
Gemini 4 Argon की एक खास तकनीकी क्षमता इसका बड़ा Context Window है।
Google के अनुसार यह input और output को मिलाकर लगभग 10 लाख टोकन तक की सीमा को सपोर्ट करता है इसका मतलब है कि यह बहुत बड़ी मात्रा में जानकारी के साथ काम कर सकता है।
मान लीजिए कि आपके पास किसी विषय से संबंधित कई लंबे PDF दस्तावेज हैं आपको उन सभी में से जरूरी जानकारी निकालनी है, ऐसी स्थिति में आप Gemini 4 Argon की मदद से दस्तावेजों का सारांश तैयार करने महत्वपूर्ण बिंदुओं की पहचान करने और अलग-अलग जानकारियों की तुलना करने की कोशिश कर सकते हैं।
3. AI Agent की मदद से कई चरणों वाले काम करें
यह Gemini 4 Argon के सबसे महत्वपूर्ण उपयोगों में से एक है।
सामान्य चैट में आप AI से सवाल पूछते हैं और वह जवाब देता है लेकिन AI agent आधारित वर्कफ्लो में AI किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई चरणों में काम कर सकता है।
उदाहरण : किसी प्रोजेक्ट में जानकारी इकट्ठा करना उसका विश्लेषण करना और उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करना शामिल हो सकता है
Google ने इसके साथ Gemini ऐप में Tasks फीचर और दूसरे ऐप्स से जुड़ने की सुविधाओं को भी पेश किया है। इन सुविधाओं की उपलब्धता आपके Account और subscriptions पर निर्भर कर सकती है।
4. मुश्किल प्रोग्रामिंग समस्याओं का समाधान
अगर आप programing करते हैं तो यह फीचर आपके लिए खास हो सकता है।
बड़े सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट में कई बार हजारों फाइलों के बीच किसी एक गलती को खोजना मुश्किल हो जाता है Gemini 4 Argon को ऐसे जटिल इंजीनियरिंग कार्यों में सहायता देने के लिए बनाया गया है।
Google ने बताया है कि उसकी इंजीनियरिंग टीमों ने इसका उपयोग बड़े कोडबेस में बदलाव करने और सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए किया है। ध्यान रखें कि AI द्वारा तैयार किए गए कोड को इस्तेमाल करने से पहले उसकी जाँच करना जरूरी है।
5. Gemini 4 Argon का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप इस नए AI मॉडल को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके अपनाएँ।
Step 1: Google के आधिकारिक Gemini प्लेटफॉर्म पर जाएँ।
Step 2: अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।
Step 3: देखें कि आपके अकाउंट में Gemini 4 Argon उपलब्ध है या नहीं।
Step 4: अगर मॉडल उपलब्ध है, तो उसे चुनें और अपना काम लिखें।
Step 5: AI के जवाब को जाँचें और जरूरत के अनुसार उसमें सुधार करवाएँ।
Gemini ऐप में यह मॉडल Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। डेवलपर्स इसे Gemini API और Google AI Studio के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Gemini इस्तेमाल करने के लिए: https://gemini.google.com/
Google AI Studio: https://aistudio.google.com/
क्या Gemini 4 Argon फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं?
यह सवाल बहुत से लोगों के मन में होगा।
Google की घोषणा के अनुसार Gemini 4 Argon को Gemini ऐप में इस्तेमाल करने के लिए Google AI Pro या Ultra subscriptions की जरूरत हो सकती है। डेवलपर्स के लिए API की उपलब्धता और कीमत अलग है।
इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने अकाउंट में उपलब्ध मॉडल उपयोग की सीमा और वर्तमान कीमत जरूर जाँचें।
निष्कर्ष
Gemini 4 Argon Google का नया AI मॉडल है जिसका मुख्य उद्देश्य जटिल समस्याओं को हल करने और लंबे कई चरणों वाले कार्यों में सहायता देना है। इसकी मदद से coding, website, डेवलपमेंट, रिसर्च, दस्तावेजों के विश्लेषण और दूसरे तकनीकी कार्यों को आसान बनाने की कोशिश की जा सकती है।
अगर आप AI का इस्तेमाल केवल सवालों के जवाब पाने के लिए करते हैं तो इसके दूसरे उपयोगों को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है,अब सवाल यह है कि आप Gemini 4 Argon का इस्तेमाल किस काम के लिए करना चाहेंगे ,website बनाने, blogging करने या coding सीखने के लिए?















