CapCut आज सिर्फ वीडियो Edit करने का एक साधारण Tool नहीं रह गया है। इसकी मदद से आप अपने फोन से clips को जोड़कर, text और music लगाकर एक आकर्षक video तैयार कर सकते हैं। वहीं AI का इस्तेमाल करके script तैयार करने voiceover बनाने subtitles जोड़ने और video के लिए जरूरी visuals तैयार करने जैसे कई काम आसान किए जा सकते हैं। यानी अगर आप content creator हैं या बिना ज्यादा editing experience के वीडियो बनाना चाहते हैं, तो CapCut और AI का combination आपके पूरे video creation process को काफी आसान और तेज बना सकता है। सवाल बस इतना है कि CapCut में AI का इस्तेमाल आखिर कहां और किस तरीके से करना चाहिए?
CapCut क्या है और इससे वीडियो कैसे बनाया जाता है?
CapCut एक popular video editing platform है जिसमें mobile और desktop दोनों पर वीडियो edit करने के कई tools मिलते हैं। इसमें clips को trim करना music लगाना text जोड़ना transitions देना और subtitles बनाने जैसे काम किए जा सकते हैं।
सबसे पहले CapCut खोलें और New Project पर जाएं। इसके बाद अपने फोन की gallery से video clips या photos select करें। अब ये clips timeline में दिखाई देंगी।
Editing शुरू होती है।
आप unwanted हिस्से को cut कर सकते हैं clips को सही क्रम में लगा सकते हैं, और video की speed को जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं।
Video की Script बनाने में AI का इस्तेमाल करें
वीडियो से पहले सबसे जरूरी चीज होती है उसकी Script, अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि वीडियो की शुरुआत कैसे करें या किस sequence में information देनी है तो AI की मदद ली जा सकती है।
उदाहरण के लिए आप AI से कह सकते हैं,
CapCut से video बनाने पर 60 सेकंड की Hindi YouTube Shorts script लिखो, शुरुआत में curiosity वाला hook रखो और अंत में simple call-to-action दो।
Auto Captions से बनाएं वीडियो ज्यादा समझने योग्य
आज बहुत से लोग videos बिना sound के भी देखते हैं। इसलिए subtitles काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
CapCut में available Auto Captions जैसी सुविधा की मदद से बोले गए शब्दों को text में बदला जा सकता है। इससे आपको हर line manually type करने की जरूरत कम हो जाती है। लेकिन captions generate होने के बाद उन्हें जरूर पढ़ें। AI कभी-कभी किसी शब्द को गलत पहचान सकता है।
AI से Video के लिए Images और Visuals तैयार करें
अगर आपके पास किसी topic की पर्याप्त video footage नहीं है, तो AI-generated visuals आपकी मदद कर सकते हैं।
मान लीजिए आपका topic है:
AI से घर बैठे काम कैसे शुरू करें.
ऐसे में आप relevant AI image बना सकते हैं, और उसे CapCut timeline में photo/video layer की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा screenshots, charts, icons और text-based visuals भी video को ज्यादा informative बना सकते हैं। ध्यान रखें कि AI image सिर्फ decoration के लिए न लगाएं। हर visual का video की कहानी से कोई connection होना चाहिए।
CapCut में Text और Effects का इस्तेमाल कैसे करें?
अब video में जरूरी information को text के रूप में दिखाएं बहुत ज्यादा animations और effects लगाने से video professional दिखने के बजाय confusing लग सकता है। इसलिए important words को highlight करने के लिए limited text animation और transitions का इस्तेमाल करें।
उदाहरण :
अगर आप किसी AI tool का नाम बता रहे हैं तो उस समय screen पर tool का नाम बड़ा और साफ दिखाई दे सकता है,यही छोटी चीजें viewer को information याद रखने में मदद करती हैं।
AI का सबसे बड़ा फायदा Editing का समय कम करना
CapCut और AI का combination खास तौर पर उन creators के लिए useful हो सकता है जो regularly content बनाते हैं।
Simple workflow :
Topic → AI से Idea → AI से Script → Voiceover → CapCut Editing → Auto Captions → Visuals → Music → Final Export
इस workflow में AI का काम हर चीज खुद करना नहीं है। इसका असली फायदा यह है कि repetitive कामों में आपका समय बचता है।
CapCut + AI से Earning कैसे शुरू हो सकती है?
अगर आप video editing सीख लेते हैं तो इसका इस्तेमाल सिर्फ अपने social media account के लिए ही नहीं बल्कि freelance work में भी किया जा सकता है।
हालांकि earning की कोई fixed guarantee नहीं होती। आपकी income skill, portfolio, clients, pricing और काम की quality पर निर्भर करेगी। इसलिए शुरुआत में सबसे जरूरी चीज earning के पीछे भागना नहीं, बल्कि एक अच्छा portfolio तैयार करना है।
Final बात
CapCut और AI की मदद से वीडियो बनाना आसान हो सकता है लेकिन हर काम AI पर छोड़ने के बजाय अपनी creativity भी इस्तेमाल करें। शुरुआत में 30–60 सेकंड का छोटा वीडियो बनाएं और धीरे-धीरे editing व storytelling को बेहतर करते जाएं।
और भी AI और Video Editing की जानकारी के लिए?
अगर आप AI, CapCut और Video Editing से जुड़ी ऐसी ही आसान और काम की जानकारी लगातार पाना चाहते हैं, तो हमारे Telegram चैनल से जुड़ें और नई जानकारी सबसे पहले पाएं।
Canva AI के बारे में भी जानें?
अगर आप Canva AI क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें यह जानना चाहते हैं, तो हमारा Canva AI से जुड़ा यह लेख जरूर पढ़ें। इसमें Canva AI के फीचर्स और इसके इस्तेमाल की आसान जानकारी दी गई है।















