AI से Coding हुई आसान यह बात सुनने में शायद सामान्य लगे लेकिन coding की दुनिया में इसका असर काफी बड़ा है। कुछ समय पहले तक coding शुरू करने के लिए programming language, syntax और कई technical concepts को समझना जरूरी माना जाता था। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। Artificial Intelligence की मदद से आप अपने मन में मौजूद idea को साधारण भाषा में बता सकते हैं और AI उसे code में बदलने में आपकी मदद कर सकता है।
यहीं से एक दिलचस्प सवाल सामने आता है अगर आपको इसकी पूरी जानकारी नहीं है तो क्या आप फिर भी अपना code बना सकते हैं जवाब आपको आगे पढ़ते हुए और ज्यादा दिलचस्प लगेगा।
1. AI की मदद से Coding कैसे आसान हुई?
AI की मदद से इसकी कैसे आसान हुई 7 इसे समझने के लिए एक छोटा उदाहरण काफी है। मान लीजिए आपको एक simple calculator बनाना है। पहले आपको HTML, CSS और JavaScript के बारे में जानकारी जुटानी पड़ती और फिर खुद code लिखना शुरू करना पड़ता।
अब आप AI को सीधे बता सकते हैं कि आपको एक calculator चाहिए उसमें कौन-कौन से buttons होने चाहिए और उसका design कैसा होना चाहिए। AI आपके निर्देश को समझकर code तैयार करने में मदद कर सकता है। यानी अब इसमें सिर्फ code लिखना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि अपने idea को सही तरीके से समझाकर AI से काम लेना भी एक skill बनती जा रही है।
2. क्या बिना ज्यादा Coding सीखे Code बनाया जा सकता है?
बिना ज्यादा Coding सीखे Code बनाया जा सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है, कि इसको सीखने की जरूरत ही खत्म हो गई। AI आपको शुरुआत करने में मदद कर सकता है जबकि code को समझना और सही तरीके से इस्तेमाल करना आपकी जिम्मेदारी रहती है।
आप AI से simple webpage, calculator, form, button animation या किसी छोटे project का code बनवा सकते हैं। इसके बाद उसी AI से पूछ सकते हैं कि code की प्रत्येक line क्या काम कर रही है।
3. AI से अपना Code कैसे लिखवाएं?

AI से अपना Code कैसे लिखवाएं इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपका instruction यानी prompt है। जितनी स्पष्ट जानकारी आप AI को देंगे उतना ही बेहतर result मिलने की संभावना रहती है।
उदाहरण : एक website का code दो लिखने के बजाय आप बता सकते हैं कि website किस विषय पर है कितने sections चाहिए कौन-से buttons होने चाहिए और design कैसा दिखना चाहिए।
4. Coding में Error आए तो क्या करें?
Coding में Error आए तो घबराने की जरूरत नहीं है। यही वह जगह है जहां AI एक coding assistant की तरह काम आ सकता है।
अगर code चलाते समय कोई error दिखाई देता है तो आप error message और संबंधित code AI के सामने रखकर समस्या समझने के लिए पूछ सकते हैं, AI संभावित कारण बता सकता है और सुधार के लिए नया code सुझा सकता है। लेकिन यहां एक जरूरी बात है, AI के दिए हुए solution को बिना जांचे इस्तेमाल करने के बजाय उसे test करना और समझना बेहतर है।
5. AI से कौन-कौन लोग Coding कर सकते हैं?
AI से Coding कौन-कौन लोग कर सकते हैं इसका जवाब सिर्फ professional developers तक सीमित नहीं है। Students, bloggers, website owners, freelancers और coding सीखने वाले beginners भी AI tools का इस्तेमाल कर सकते हैं।
खासकर उन लोगों के लिए यह उपयोगी हो सकता है जिनके पास कोई अच्छा idea है लेकिन उसे code में बदलने का अनुभव कम है।
6. क्या AI Coding सीखने का तरीका बदल रहा है?
AI Coding सीखने का तरीका बदल रहा है क्योंकि, अब सीखने वाला व्यक्ति किसी problem पर सीधे सवाल कर सकता है और उसी समय explanation भी मांग सकता है।
आप पूछ सकते हैं कि कोई function क्यों इस्तेमाल किया गया किसी code में बदलाव कैसे करें या किसी error का कारण क्या है। इससे coding सीखने की प्रक्रिया ज्यादा interactive बन सकती है।
फिर भी programming की fundamentals को समझना जरूरी है क्योंकि AI द्वारा बनाया गया हर code सही या सुरक्षित हो यह जरूरी नहीं है।
निष्कर्ष:
Coding का अगला कदम क्या होगा:
Coding आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि AI ने coding की शुरुआत को पहले की तुलना में काफी accessible बना दिया है। अब किसी idea को सिर्फ इसलिए रोकने की जरूरत नहीं कि आपको code लिखना नहीं आता। AI की मदद से आप शुरुआत कर सकते हैं code को समझ सकते हैं errors खोज सकते हैं और अपने project को धीरे-धीरे बेहतर बना सकते हैं।
शायद आने वाले समय में coding का मतलब केवल programming language याद रखना नहीं होगा बल्कि अपनी जरूरत को सही तरीके से समझाना AI से सही code लेना और उस code को समझकर इस्तेमाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा।
CoLearn से घर बैठे नई Skill कैसे सीखें?
अगर आप घर बैठे coding को आसान तरीके से सीखना चाहते हैं तो CoLearn के बारे में पूरी जानकारी हमारे इस लेख में पढ़ सकते हैं।
HTML सीखना है शुरुआत यहां से करें?
अगर आप HTML को Basic से Advanced तक सीखना चाहते हैं, तो MDN Web Docs पर HTML के अलग-अलग concepts को step-by-step समझ सकते हैं। HTML सीखने के लिए यहां क्लिक करें।

One thought on “AI से Coding हुई आसान अब Coding करना हुआ बेहद आसान ऐसे लिखें अपना (6) Best Code?”